बुधवार, 24 जनवरी 2018

लालच बुरी बला है।

दोस्तों आज मैं आप लोगों को  ऐसी कहानी बताऊंगा जिसको पढ़ने के बाद यह सिद्ध हो जायेगा की लालच करना बुरी बला है।

एक बार महाराज अकबर के मन में यह विचार आया कि कैसे सिद्ध किया जाये कि लालच बुरी बला है। बहुत प्रयत्न करने के बावजूद उनको कुछ भी उपाय नहीं सूझा। तब उन्होंने तय किया कि इसका उपाय बीरबल से पूछता हूँ क्या पता वो इसका हल जानते हों। अगले दिन महाराज ने बीरबल को अपने पास बुलवाया और पूछे कि क्या बीरबल तुम इस बात को सिद्ध कर सकते हो की लालच बुरी बला है। बीरबल ने कहा हाँ महाराज मैं इस बात को सिद्ध कर सकता हूँ की लालच बुरी बला  है लेकिन इसके लिए आपको मेरी एक बात माननी पड़ेगी। महाराज ने कहा ठीक है मैं तुम्हारे बात को जरूर मानूंगा , पहले वो बात तो बताओ। बीरबल ने कहा महाराज आपको 20 गरीब लोंगो को भोजन कराना होगा और साथ में यह इनाम रखना होगा कि सबसे ज्यादा भोजन करने वाले 3 लोगों को क्रमशः 1000 , 500 और 100 स्वर्ण मुद्राएं इनाम के रूप में दिया जाएगा। महाराज ने कहा बीरबल इससे कैसे पता चलेगा कि लालच बुरी बला है। बीरबल ने कहा महाराज पहले आप ऐसा कीजिये तो इसका जवाब आपको जरूर मिल जायेगा। महाराज ने कहा ठीक है बीरबल तुम जैसा कहते हो वैसा ही होगा।
अगले दिन महाराज ने 20 गरीबों को शाम को भोजन करने का न्यौता भेजवा दिए और यह भी कहलवा दिए कि सबसे ज्यादा भोजन करने वाले 3 लोगों को क्रमशः 1000 , 500 और 100 स्वर्ण मुद्राएं इनाम के रूप में दिया जाएगा। जब यह बात उन 20 गरीबों को पता चला तो वो बहुत प्रसन्न हुए और मन में यह ठान लिए कि सबसे ज्यादा भोजन वो ही करेंगे। जब शाम हुआ तो बीसो गरीब महाराज के दरबार में उपस्थित हो गए। सभी लोगों को भोजन परोसा गया और महाराज ने उन लोगों को भोजन शुरू करने के लिए कहे। सभी गरीब लोग भोजन करना शुरू कर दिए। कौन कितना भोजन कर रहा है इसका गणना भी होने लगी। कुछ समय बाद सभी लोगों का पेट भर चुका था फिर भी वो लोग सिर्फ इनाम पाने की लालच में भोजन कर रहे थे।
भोजन करने का सिलसिला खत्म हो गया। सबसे ज्यादा भोजन करने वालों को इनाम भी दे दिया गया। महाराज ने बीरबल से कहा , बीरबल तुम तो बोल रहे थे की बीस गरीबों को भोजन कराने से इस सवाल का जवाब मिल जाएगा की लालच बुरी बला है ; लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीरबल ने कहा महाराज आपको इसका जवाब  सुबह होते ही मिल जायेगा। महाराज ने कहा ठीक है , इसका भी इंतजार कर लेते हैं।
ये क्या सुबह होते ही 20 लोगों में से 16 लोग अस्पताल में थे। तब बीरबल ने महाराज को यह सब दिखाते हुए कहा कि महाराज अब समझ में आया की लालच बुरी बला है। महाराज बहुत खुश हुए और बीरबल को इनाम दिए।
दोस्तों इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि लालच करना बुरी बला है। आपको यह लेख कैसा लगा अपने कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। अगर आप इस लेख से सम्बंधित कोई सवाल करना चाहते हैं तो अपने कमेंट के माध्यम से  जरूर करें। आपके सवाल का जवाब देकर मुझे बहुत खुशी होगी।
                                                                                                                      धन्यवाद.......

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें